तरनतारन : हलका तरनतारन से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डा कश्मीर सिंह सोहल (66) की शुक्रवार को 1.10 बजे मौत हो गई। कैंसर रोग से पीड़ित थे। 2022 के विस चुनाव में वह पहली बार विधायक बने थे। कैंसर रोग से पीड़ित डा कश्मीर सिंह सोहल आंखों के विशेषज्ञ थे। विधायक सोहल की मौत की खबर सुनते ही शोक की लहर पैदा हो गई।
उनके घर पर आप समर्थकों का जमावड़ा जुड़ने लगा। वह एक बेटा, बेटी व पत्नी नवजोत कौर हुंदल को छोड़ गए। 2016 से आप से जुड़े डा कश्मीर सिंह सोहल आप बौद्धिक विंग के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सोहल के देहांत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया समेत अन्य मंत्रियों ने दुख का प्रकटावा किया। डा सोहल की मृतक देह अमृतसर के एस्कार्ट अस्पताल से उनके आवास कश्मीर एविन्यू लाया जा रहा है। जिनका शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।









