लुधियाना की मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी, जिनका असली नाम कंचन कुमारी था, की हत्या के मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह मेहरून के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने अमृतपाल सिंह मेहरून का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में कमल कौर के नाम से मशहूर कंचन कुमारी का शव बठिंडा के आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास पार्किंग में बंद कार में मिला था। इसकी जिम्मेदारी अमृतपाल सिंह मेहरून ने ली थी। कमल कौर भाभी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अश्लील कंटेंट को लेकर चर्चा में रहती थीं। इस मामले में अमृतपाल के दो साथियों जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अमृतपाल की तलाश जारी है।
















