Punjabi News

मुख्य वन्यजीव वार्डन बसंता राजकुमार को सर्वसम्मति से आईएफएस एसोसिएशन, पंजाब चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया

83

 

चंडीगढ़, 9 मार्च:

पंजाब के भारतीय वन सेवा अधिकारियों की जनरल बॉडी मीटिंग में आज बसंता राजकुमार आईएफएस को सर्वसम्मति से आईएफएस एसोसिएशन, पंजाब चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि श्री बसंता राजकुमार पंजाब के सबसे वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों में से एक हैं और वर्तमान में पंजाब के मुख्य वन्यजीव वार्डन के पद पर सेवाएं निभाते हुए पंजाब राज्य वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) का भी प्रभार संभाल रहे हैं।

आईएफएस एसोसिएशन पंजाब के चुने गए अन्य कार्यकारी सदस्यों में एस.पी. आनंद आईएफएस, एस.के. सागर आईएफएस, धर्मवीर दैरू आईएफएस, अमनीत सिंह आईएफएस, हरप्रीत कौर आईएफएस और हरभजन सिंह आईएफएस शामिल हैं।