Punjabi News

CJP Protest : ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका भी डिटेन

9

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री मनिक सरकार को हिरासत में लिया गया है। AAP नेता गोपाल राय को हिरासत में लिया गया.

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फ़ाउंडर अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया। ये तीनों नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे।

CJP द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, दिपके को विमान में आए पुलिसकर्मियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, “हम गिरफ़्तार होने के लिए ही यहाँ आए हैं। आइए और हमें गिरफ़्तार कीजिए।”

नेताओं को हिरासत में लेने से पहले, पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि उन्हें जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है।

CJP ने इस कार्रवाई को आने-जाने की आज़ादी का उल्लंघन बताया और तीनों नेताओं की तुरंत और बिना शर्त रिहाई की मांग की।

CJP ने अभिजीत दीपके का एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो जारी किया है। इसमें दीपके कहते हैं- अगर हमें हिरासत में ले लिया तो हमारे बाद इस आंदोलन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे।

CJP ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है. दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात है. ऐसे में जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे करीब एक हजार CJP समर्थकों को राजधानी की अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।