बैडमिंटन में, भारतीय पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी आज बैंकॉक में थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में मलेशियाई शटलर नूर इज़्ज़ुद्दीन और गोह स्ज़े फ़ेई से भिड़ेंगे।
इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने कल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापानी जोड़ी ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी को 21-12, 21-13 से हराया था।
इस बीच, पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन सहित अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए। सिंधु महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जापान की विश्व नंबर तीन अकाने यामागुची से हार गईं। पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड के कुनलावत विटिडसर्न से हार गए।












