Punjabi News

Tatkal Ticket Booking New Rules: 1 जुलाई से बदल जाएंगे तत्काल टिकट के नियम, अब बुकिंग के जरूरी होगा क्या जान लीजिए

108

मंत्रालय ने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई 2025 से यात्रियों को तत्काल स्कीम के तहत टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन करवाना अनिवार्य हो जाएगा।
यूजर का आधार ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद ही की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुक किए जा सकेंगे। इस नए नियम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तत्काल स्कीम का लाभ आम यात्रियों तक सीधे पहुंचे।

रेल मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान अतिरिक्त ओटीपी-आधारित आधार सत्यापन (Additional OTP-based Aadhaar verification) भी जरूरी होगा। इसका मतलब है कि बुकिंग के समय यात्री के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसका कनफार्मेशन वेरिफिकेशन के बाद होगा।

तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे ने अधिकृत टिकट एजेंटों पर कुछ प्रतिबंध भी लगाए हैं। नए नियमों के तहत, एजेंट पहले दिन तत्काल बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। ये प्रतिबंध इस प्रकार लागू होंगे:

AC क्लास के लिए: सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक

Non-AC क्लास के लिए: सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक

रेलवे मंत्रालय ने और IRCTC को इन नए नियमों के अनुसार सिस्टम में जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, सभी जोनल रेलवे डिवीजनों को इस अपडेट की जानकारी देने को भी कहा गया है ताकि समय पर नए नियम लागू हो सकें।