
Arvind Kejriwal Met Sonam Wangchuk : बीते 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को तो इस्तीफा देना ही चाहिए और सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए.
केजरीवाल ने कहा कि वो सोनम वांगचुक को सलाम करते हैं जो देश के बच्चों के लिए अनशन कर रहे हैं. हमारे देश में ऐसे बहुत सारे टीचर हैं जिन्होंने पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाई, उनको गिरफ्तार किया, उन्हें भी सलाम है.
केजरीवाल ने कहा, “4 अप्रैल 2011 के दिन यहां अन्ना हजारे बैठे थे. 2011 में तब की सरकार (कांग्रेस नेतृत्व वाली) बहुत अहंकार में थी. तीन साल बाद उनकी सरकार नहीं बची. आज 2026 है, अगर सरकार ने बात नहीं सुनी तो 2029 में इनकी भी सरकार नहीं बचेगी. उन्होंने आगे कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाए.”
‘सोनम वांगचुक की बात सुन लो, नहीं तो ये सरकार भी नहीं बचेगी’
उन्होंने कहा, ”मैं इस सरकार को कहता हूं कि कॉकरोच जनता पार्टी की बात सुन लो, सोनम वांगचुक की बात सुन लो, नहीं तो ये सरकार भी नहीं बचेगी. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए.”















