बिजनेस डेस्कः होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखने लगा है। शनिवार को क्रूड का भाव एक बार फिर 105 डॉलर के पार चला गया, जिसका असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर दिखा। आज कई शहरों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
इन शहरों में बढ़ गए दाम
नोएडा में पेट्रोल 2 पैसे महंगा होकर 94.90 रुपए और तो डीजल 3 पैसे चढ़कर 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गुरुग्राम में पेट्रोल 52 पैसे महंगा हुआ है ये 95.65 रुपए और तो डीजल 50 पैसे बढ़त के साथ 88.10 रुपए लीटर के भाव पहुंच गया है। पटना में भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जहां पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 105.59 रुपए और डीजल 10 पैसे बढ़त के साथ 91.82 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया।
चार महानगरों में क्या है रेट
वहीं, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में फिलहाल कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर पर बना हुआ है।
कच्चे तेल की बात करें तो ब्रेंट क्रूड 105.30 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 94.40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है, जो वैश्विक तनाव का असर दर्शाता है।














