Punjabi News

Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से दूसरी जगह शिफ्ट की मांग, पत्नी ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका

19

Sonam Wangchuk wife filed a petition in the High Court News: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की पत्नी ने मांग की है कि उन्हें किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। आंग्मो का कहना है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है और स्थिति अब गैर-कानूनी हिरासत जैसी हो गई है।

वांगचुक अस्पताल में भी अपनी भूख हड़ताल जारी

दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर से वांगचुक को हिरासत में लिया और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वांगचुक अस्पताल में भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 22वां दिन है। उन्होंने IV ड्रिप, ORS या दवा लेने से इनकार कर दिया है।

अभिजीत दीपके भी भूख हड़ताल पर
इस बीच, जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भी भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च करने की योजना की घोषणा की है।

सोनम वांगचुक ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि 20 जुलाई… आजादी का दूसरा आंदोलन… भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत.”

उन्होंने आगे लिखा, “अन्याय से आजादी (जैसे पेपर लीक), डर से आजादी जैसे (मेरी गैर-कानूनी हिरासत), भारत का दूसरा आजादी का आंदोलन, संसद तक मार्च प्लीज इसे बड़ी कामयाबी दिलाएं.”

वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं; वह NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।