भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की। कुलदीप यादव उस भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं जो इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड जाने से पहले उन्होंने इंगेजमेंट कर ली।
















