Punjabi News

पंजाब सरकार ने कल सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

220

चंडीगढ़- पंजाब सरकार ने कल यानि 11 जून 2025 (बुधवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। सरकार ने यह निर्णय संत कबीर जयंती के अवसर पर लिया है। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। गौरतलब है कि पंजाब के स्कूलों में पहले से ही गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, जो 2 जून से 30 जून तक रहेंगी। जिसके चलते सभी सरकारी और निजी स्कूल पहले से ही बंद हैं। जून माह में केवल दो राजपत्रित छुट्टियाँ थीं। हालांकि, जुलाई में कोई सरकारी अवकाश नहीं है और अन्य सरकारी अवकाश अगस्त माह में पड़ेंगे, जिसके कारण सरकारी कर्मचारियों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।