Punjabi News

पंजाब सरकार ने बदला एक विभाग का नाम, जारी हुई Notification

284

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने एक विभाग का नाम बदल दिया है। यह विभाग कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के पास था, जिसका नाम बदल दिया गया है। प्रशासन सुधार एवं सूचना शिकायत विभाग का नाम बदल दिया गया है। अब यह विभाग सुधार, प्रशासन एवं सूचना तकनीकी विभाग के नाम से जाना जाएगा।


इस संबंध में सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, मुख्यमंत्री की सलाह पर पंजाब के राज्यपाल द्वारा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को आवंटित प्रशासनिक सुधार और शिकायत निवारण विभाग का नाम बदलकर अब सुधार, प्रशासन एवं सूचना तकनीक विभाग कर दिया गया है।