Punjabi News

दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: पहाड़गंज गोलीबारी का मुख्य आरोपी ‘पवन पहलवान’ गिरफ्तार

7

Delhi Police Encounter : देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुए राजधानी के एक कुख्यात और वांछित अपराधी को मुठभेड़ (Encounter) के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पहाड़गंज और नबी करीम इलाके में हुई गोलीबारी और व्यापारियों से जबरन वसूली (Extortion) के एक हाई-प्रोफाइल मामले में मुख्य आरोपी है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान पवन पहलवान के रूप में हुई hai जो पहाड़गंज-नबी करीम में गोलीबारी और जबरन वसूली के मामले में मुख्य आरोपी है। दिल्ली पुलिस इस मामले की विस्तृत जानकारी देने के लिए संवाददाता सम्मेलन करेगी।