नेशनल डेस्क: PM मोदी ने मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक में NEET पेपर लीक को एक गंभीर अपराध बताया है। PM मोदी का हवाला देते हुए मंत्री किरेन रिजजू ने कहा कि इस मामले के जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाए और साथ ही इस बात पर भी जोर दिया है कि पेपर लीक को रोकना एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एक ऐसी परीक्षा प्रणाली बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आग्रह किया जिसमें कोई खामी न हो।
मंत्री रिजिजू ने कहा-
रिजिजू ने प्रधानमंत्री का हवाला देते हुए कहा, “PM ने NDA सहयोगियों से विधायी कामकाज में एकजुट होकर समर्थन करने को कहा और विपक्षी दलों से संसद में रचनात्मक रूप से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भले ही राजनीतिक मतभेद हों, लेकिन देश के भविष्य और युवाओं के कल्याण के लिए काम करना सभी सांसदों की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।”















