Punjabi News

Petrol Diesel Price Today Update News: कहीं महंगा तो कही सस्ता मिलेगा पेट्रोल डीजल

87

आप भी अगर अपने व्हीकल को लेकर पेट्रोल या फिर डीजल लेने जा रहे हैं तो आपको पूरी रेट के बारे में पता होना चाहिए। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल या कच्चे तेल की कीमत चाहे जो भी हो, इसका घरेलू बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा है। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं दिखा है। आज 14 जून को भी लगभग कीमते वहीं हैं जो कल थी।
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर तेज़ी पकड़ ली है, जिससे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ओपेक देशों की ओर से क्रूड प्रोडक्शन में कटौती ने कीमतों में भारी उछाल ला दिया है।
ब्रेंट क्रूड की कीमतें सिर्फ 2 दिनों में करीब 10 डॉलर बढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई। इस बीच, शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनी द्वारा घोषित पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में भी उछाल दिखा। आज कई शहरों में तेल महंगा है तो कुछ जगहों पर कीमतों में कमी की गई है। लेकिन दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चार महानगरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलती हैं। नई दरें सुबह 6 बजे से लागू होती हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें इतनी अधिक हैं।

दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर