
हरियाणा डेस्क : हरियाणा के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त ने बुधवार को चण्डीगढ़ में कार्यभार संभाला। इस दौरान पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में भी कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।
बता दें कि नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त ने चण्डीगढ़ में कार्यभार संभाला। इस मौके उनके साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सुरजेवाला मेरा साथ दो, सरकार लेकर आएंगे। इस पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने करारा जवाब देते हुए कहा कि, मैं तो 20 वर्षों से आपके साथ हूं, अब आपकी बारी आ गई है मेरा साथ देने की है हुड्डा साहब।
हरिायणा की राजनीति में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सुरेजवाला को एक-दूसरे का विरोधी माना जाता है। कांग्रेस के दोनों ही दिग्गज नेता हैं, लेकिन वो एक दूसरे को मात देने के फिराक में रहते हैं। हरियाणा के कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त के सामने ही दोनों ने एक दूसरे पर इशारों ही इशारों में तंज कसा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा।












