Punjabi News

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

124

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश में सरकार के गठन और शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां चरम पर है। सूत्रों के अनुसार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम तक पार्टी के बड़े नेता दिल्ली से पटना पहुंच जायेंगे। बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ समारोह होगा, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, तमाम प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। जायसवाल के अनुसार, इस समारोह में राजनीतिक दिग्गजों के साथ ही आम लोगों को भी खुला निमंत्रण दिया गया है। एक अनुमान के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

बता दें कि नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों के अनुसार, पटना और गांधी मैदान के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान में 20 नवंबर तक आम जनता का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।