Punjabi News

8वें दिन भी रुकी माता वैष्णो देवी यात्रा, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

279

कटड़ा (अमित शर्मा) : वैष्णो देवी यात्रा मंगलवार को 8वें दिन भी आस्थाई रूप से स्थगित है। इसी बीच सोमवार को मौसम साफ रहने के बाद मंगलवार को क्षेत्र में बारिश ने दस्तक दे दी है। खबर लिखे जाने तक दक्षिणी डियोडी सहित अन्य स्थलों पर बारिश शुरू थी, जबकि त्रिकूट पर्वत पर भी बादलों का जमाबड़ा देखने को मिल रहा था।

मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत 3 सितंबर तक क्षेत्र में बारिश होने की चेतावनी दी गई है। जिसके तहत मंगलवार को भी जम्मू कश्मीर के सरकारी पर निजी स्कूल बंद ही है। वही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रा बंद होने के चलते ऑनलाइन बुकिंग का 100% रिफंड देने की भी घोषणा की है।