चंडीगढ़, 29 मई- पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सी. ई. ओ.) के दफ़्तर ने आज लुधियाना पश्चिमी उप चुनाव के सम्बन्ध में अधिकारियों के पैनल की माँग करने के लिए सरकार को भेजे गए पत्र के बारे स्पष्टीकरण जारी किया है।
स्पष्टीकरण में कहा गया है कि यह पत्र हर चुनाव से पहले की गई एक आम प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। ’’हरेक चुनाव से पहले, सी. ई. ओ. का दफ़्तर राज्य सरकार से अधिकारियों के एक एडवांस पैनल की माँग करता है। यह सिर्फ़ एक तैयारी उपाय के तौर पर किया जाता है, यदि भारत निर्वाचन आयोग (ई. सी. आई.) को प्रशासन में किसी भी तबदीली की ज़रूरत होती है,’’ स्पष्टीकरण में कहा गया है।
इसमें आगे कहा गया है कि, अब तक किसी भी अधिकारी को बदलने की कोई सिफारिश नहीं की गई है। पैनल सिर्फ़ सुचारू प्रशासनिक कामकाज को यकीनी बनाने के लिए है, यदि भविष्य में ऐसी कोई ज़रूरत पैदा होती है।
इसमें मीडिया को विनती की गई है कि वह सी. ई. ओ. दफ्तर की पुष्टि के बिना किसी भी ख़बर पर अटकलें लगाने से बचें।











