हरियाणा डेस्क : हरियाणा के 7 निकायों में आज रिजल्ट जारी होगा। काउंटिंग जारी है। काउंटिंग सेंटरों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। बता दें कि 10 मई को पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, सांपला, उकलाना, धारूहेड़ा नगर पालिका व रेवाड़ी नगर परिषद के आम चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। उसी दिन 528 जगह पंचायत उपचुनाव भी हुए थे।
सोनीपत में मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत
सोनीपत में फिर कमल खिल गया। मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की 23 हजार 247 वोटों से जीत हुई। राजीव जैन ने बड़े अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है।
कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने लगाए गंभीर आरोप
पंचकूला में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी ने गंभीर आरोप लगाए। सुधा भारद्वाज ने कहा कि हर चीज में धांधलेबाजी हो रही। जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। EVM से छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए।
*****************************************************************************
पंचकूला निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा
वार्ड-1 से भाजपा प्रत्याशी परमजीत कौर आगे
वार्ड-2 से भाजपा प्रत्याशी परजीत कौर आगे
वार्ड-3 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा आगे
वार्ड-4 से भाजपा प्रत्याशी भारत हितैषी आगे
वार्ड- 5 से भाजपा प्रत्याशी जयकुमार कौशिक
वार्ड नंबर-6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता आगे
वार्ड नंबर 8 से भाजपा के राजकुमार जैन आगे
वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक आगे
*****************************************************************
अंबाला में नगर निगम में भाजपा की मेयर उम्मीदवार अक्षिता सैनी आगे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर हैं।
सोनीपत नगर निगम में भाजपा के मेयर उम्मीदवार राजीव जैन आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान दूसरे नंबर पर हैं।
पंचकूला नगर निगम में भाजपा के श्यामलाल बंसल आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की सुधा भारद्वाज दूसरे नंबर पर हैं।
********************************************
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर- 8 में खुला कांग्रेस का खाता
अंबाला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला। वार्ड नंबर- 8 से कांग्रेस की गुंजीत कौर जीतीं। गुंजीत कौर 721 वोट से जीतीं। भाजपा की सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा को हराया।
*********************************************************
धारूहेड़ा चेयरमैन चुनाव रिजल्ट में भाजपा के सत्यनारायण जांगड़ा दूसरे राउंड में 1429 वोटों से आगे।
****************************************************************************
उकलाना नगरपालिका चुनाव रिजल्ट में निर्दलीय रीमा सोनी जीतीं
उकलाना नगरपालिका चुनाव के नतीजे आ गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए 23 साल की निर्दलीय रीमा सोनी जीतीं। भाजपा की प्रत्याशी निकिता गोयल की 2806 वोटों से हार हुई।
*********************************************************************
हुड्डा के गढ़ में खिला कमल
रोहतक के सांपला नगरपालिका चुनाव में बीजेपी के परवीन कोच 600 वोट से विजय हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में कमल खिला। परवीन को लगभग 4300 वोट मिले।
********************************************************
अंबाला में एक से 5 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीते
******************************************
भाजपा को लगा बड़ा झटका
झज्जर नगर परिषद वार्ड-13 उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। निर्दलीय विकास उर्फ माइकल की जीत हई है। भाजपा प्रत्याशी 295 वोटों से हारा, वहीं विकास गुर्जर ने वार्ड-13 में शानदार जीत दर्ज की। बड़े नेताओं के प्रचार के बावजूद भाजपा की साख नहीं बची। निर्दलीय उम्मीदवार ने मारी बाजी। पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुर्जर उर्फ गुल्लू गुर्जर के बेटे विकास गुर्जर वार्ड-13 के नए पार्षद बने। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई दिग्गजों के प्रचार के बाद भी भाजपा को करारी शिकस्त मिली।
उकलाना नगरपालिका चुनाव रिजल्ट में निर्दलीय रीमा सोनी आगे
उकलाना नगरपालिका चुनाव के नतीजे भी आने शुरु हो गए हैं। 2 राउंड की गिनती में निर्दलीय रीमा सोनी आगे हैं। वहीं 1003 वोटों से भाजपा प्रत्याशी निकिता पीछे चल रही है।
********************************************
सोनीपत नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली हार
सोनीपत नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को पहली हार मिली। वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के जयकुमार खत्री जीते। कांग्रेस प्रत्याशी जयकुवार खत्री को 3240 वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी हरिप्रकाश सैनी को 2970 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी जयकुवार खत्री 270 वोटों से जीत मिली।
********************************************************************************************
अंबाला में नगर निगम के वार्ड नंबर-1 से भाजपा के विशाल राणा 62 वोट से जीते।
सोनीपत में नगर निगम के वार्ड-एक से कांग्रेस के प्रत्याशी जय कुमार खत्री जीते।
रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय शिल्पी शर्मा की जीत
रेवाड़ी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की प्रत्याशी पूजा विजय
रेवाड़ी वार्ड नं 3 से कांग्रेस के प्रवीन चौधरी जीते
रेवाड़ी वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सैनी विजय
अंबाला नगर निगम चुनाव वार्ड 2 भाजपा की वरखा सहोता 551 वोट से जीती
अंबाला नगर निगम वार्ड 3 भाजपा के मनीष आनन्द मन्नी 597 वोट से जीत
सोनीपत वार्ड नंबर 6 से भाजपा उम्मीदवार निशा जीतीं
सोनीपत वार्ड नंबर 7 से भाजपा के मुनीराम ठोलेदार जीते
अंबाला के नगर निगम वार्ड नंबर- 9 में भाजपा की जीत, भाजपा प्रत्याशी सिवानी सूद 2002 वोट से जीतीं
अंबाला नगर निगम चुनाव नतीजे वार्ड 10 से बीजेपी के गुरविंदर सिंह 2733 वोट से जीते
अंबाला नगर निगम चुनाव नतीजे वार्ड 11 से बीजेपी की कविता सैनी 1214 वोट से जीती
अंबाला नगर निगम चुनाव नतीजे वार्ड 12 से बीजेपी के कमल गुप्ता 859 वोट से जीते
अंबाला वार्ड नंबर-13 से भाजपा के शोभा पुनिया 23 वोट से जीते

















