Punjabi News

तेज प्रताप पर लालू यादव का बड़ा फैसला, पार्टी और परिवार से किया बेदखल

137

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है और सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी ताकत दिखाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच तेज प्रताप यादव ने अचानक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके राजनीतिक हलचल मचा दी। तेज प्रताप ने इस पोस्ट में खुलासा किया कि वे पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव के साथ प्रेम संबंध में हैं। हालांकि, आज यानी रविवार को तेज प्रताप ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरा एक्स अकाउंट हैक हो चुका है। आप इस खबर पर ध्यान न दें। यह खबर केवल अफवाह मात्र है। यह खुलासा राजद परिवार के लिए बड़ी खबर बनी और देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद आज यानी रविवार को राजद प्रमुख लालू यादव ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस फैसले की जानकारी लालू यादव ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी है।यह घटना बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव के माहौल में राजनीतिक गहमागहमी को और बढ़ा रही है। राजद परिवार के इस विवाद ने जनता और पार्टी समर्थकों के बीच भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी यह देखना होगा कि तेज प्रताप यादव और राजद पार्टी इस मामले को किस तरह संभालती है और इसका चुनावी राजनीति पर क्या असर पड़ता है।