Punjabi News

Janmashtami 2026 Wishes: जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये खास मैसेज और खूबसूरत कोट्स, स्टेटस पर लगाने के लिए भी बेस्ट

20

जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आराधना का विशेष पर्व है. आज शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को पुरे देश में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है. यह दिन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम, विश्वास और भक्ति का महापर्व है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में इसी पावन तिथि को मध्यरात्रि में देवकी के गर्भ से मथुरा के कारागार में कान्हा का जन्म हुआ था.

आधी रात की प्रार्थनाओं और भक्ति गीतों से लेकर दही-हांडी और रास-लीला तक, जन्माष्टमी आस्था और परंपरा के जीवंत उत्सव में लोगों को एक साथ लाता है। वहीं आज का समय सोशल मीडिया का जहां लोग अपने परिवारों, दोस्तों और खाास लोगों को हर खास पल और त्योहारों की शुभकामनाएं देते हैं.

तो अगर आप जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दअपने अपनों को भेजने के लिए दिल को छू लेने वाले मैसेज, कृष्ण के प्रेरणादायक विचार या छोटे WhatsApp स्टेटस ढूंढ रहे हैं, तो यहाँ कुछ खास शुभकामनाएँ दी गई हैं जिन्हें आप इस जन्माष्टमी पर शेयर कर सकते हैं।

जन्माष्टमी के खास WhatsApp Wishes

  • नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • माखन चुराने वाले कान्हा आपके जीवन से हर दुख चुरा लें। जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।
  • भगवान कृष्ण आपके दिल में शांति, घर में खुशियाँ और जीवन में समृद्धि लाएँ। आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
  • कान्हा का दिव्य आशीर्वाद आपके दिनों को सकारात्मकता, प्यार और मुस्कुराने की अनगिनत वजहों से भर दे। आपको कृष्ण जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
  • कान्हा की बांसुरी की मधुर धुन आपके जीवन में प्रेम और खुशियां भर दे। शुभ जन्माष्टमी।
  • मुरली मनोहर आपके जीवन के सभी कष्ट दूर करें और हर दिन को खुशहाल बनाएं। शुभ जन्माष्टमी।
  • नटखट नंदलाल आपके घर-आंगन में सुख और समृद्धि लेकर आएं। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • कृष्ण की मुरली की तरह आपका जीवन भी प्रेम और मधुरता से भरा रहे। जन्माष्टमी की बधाई।
  • मुरली मनोहर आपके जीवन के सभी कष्ट दूर करें और हर दिन को खुशहाल बनाएं। शुभ जन्माष्टमी।

जन्माष्टमी 2026 के मैसेज

  1. भगवान कृष्ण की दिव्य उपस्थिति आपके मन में शांति, आपके दिल में प्यार और आपके परिवार में खुशियाँ लाए। आप हमेशा विश्वास और हिम्मत के साथ चलें। हैप्पी जन्माष्टमी 2026!
  2. कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, कान्हा आपको खूबसूरत पल, हमेशा रहने वाली खुशी और हर मुश्किल को पार करने की ताकत दें। आपका त्योहार मंगलमय हो।

WhatsApp Status के लिए छोटे जन्माष्टमी Quotes

  • दिल में कृष्ण, होठों पर राधे-राधे।
  • कृष्ण नाम ही जीवन का सबसे बड़ा सहारा है।
  • कान्हा का साथ हो, तो हर राह आसान है।
  • जहां कृष्ण हैं, वहां प्रेम और खुशियां हैं।
  • राधे-राधे बोलो और मन को शांत रखो।. कान्हा की भक्ति में ही सच्चा सुकून है।
  • कृष्ण के नाम से खूबसूरत कोई एहसास नहीं।
  • कान्हा की मुरली की धुन दिल को सुकून देती है।
  • कृष्ण पर विश्वास रखो, हर मुश्किल आसान होगी।