Jana Nayagan OTT Release Update: थलपति विजय की मचअवेटेड फिल्म ‘जना नायकन’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. यह विजय की आखिरी फिल्म होनेवाली है. ऐसे में जब गुरुवार आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो फैंस इसे एक फेस्टीवल की तरह मनाया. विजय के फैंस इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फ़िल्म को देखने के लिए सिनेमाघर खचाखच भरे हुए नजर आए. ऐसे में फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की है.
About Film
एच. विनोथ के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फ़िल्म है. फिल्म में थलपति विजय ने वेट्री कोंडन का रोल निभाया है, जो एक एक्स आईपीएस ऑफ़िसर हैं और अपने दिवंगत दोस्त की बेटी की जिम्मेदारी उठाते हैं. कहानी थालपति वेत्री कोंडन उर्फ टीवीके (विजय) के इर्द-गिर्द घूमती है.
फिल्म में विजय के आलावा अहम कास्ट में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण शामिल हैं. अनिरुद्ध रविचंदर ने इसका साउंडट्रैक तैयार किया है, सत्यन सूर्यन ने सिनेमैटोग्राफी की है, और प्रदीप ई. राघव ने एडिटिंग का काम संभाला है.
‘Jana Nayagan’ Movie OTT Release Date & Platform Update
बता दे कि फिल्म ‘जना नायकन’ का फैंस के लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म का क्रेज़ लोगों में पहले से ही देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब लोग इस फिल्म के ओटीटी रिलीज के बारे जानना चाहेंगे. तो चलिए आपको इसकी जानकारी दे देते हैं.
जानकारी के अनुसार फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर कई महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं. पहले दावा किया गया कि प्राइम वीडियो ने लगभग 110 करोड़ रुपये में फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदने के लिए बातचीत कर रहा था, हालांकि, फ़िल्म की रिलीज में देरी के कारण यह डील नहीं हो पाई.
वहीं एक नई रिपोर्ट के मुताबिक जी5 ने लगभग 50 करोड़ रुपये के ऑफर के साथ बातचीत शुरू की थी. हालांकि मेकर्स ने इन रिपोर्टों की ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं की है.
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म निर्माताओं ने अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालाँकि, उम्मीद है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
















