Punjabi News

शेरोन वर्मा को डेट कर रहे हैं समय रैना ! ‘कॉमेडियन ने फैंस के सवालों का दिया जवाब, कहा – ये बस तो…

6

कॉमेडियन और ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ के होस्ट समय रैना ने अपने और साथी कॉमेडियन शैरेन वर्मा के बीच डेटिंग की अफ़वाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. बता दे कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर समय और शैरेन की डेटिंग की खबरें फैल रही है. हालाँकि, समय ने अब इन अफ़वाहों पर विराम लगा दिया है।

क्या समय रैना, शैरन वर्मा को डेट कर रहे हैं?

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक Q&A सेशन के दौरान, समय ने फ़ैन्स से “असली सवाल” पूछने के लिए कहा। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने सीधे पूछा, “क्या आप शैरन को डेट कर रहे हैं?” इस सवाल का जवाब देते हुए समय ने इन अटकलों को खारिज कर दिया और लिखा, “नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है।”

बता दे कि ये अफ़वाहें तब शुरू हुईं जब दोनों इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2 में साथ दिखे और उनके बीच मज़ाक-मस्ती भरे पल देखे गए, जिससे फ़ैन्स को लगा कि वे शायद डेट कर रहे हैं।

गौर हो कि शैरन वर्मा भी एक स्टैंडअप कॉमेडियन है और इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 1 में कंटेस्टैंट बनकर आई थी, जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर छा गई।