Punjabi News

आईपीएल 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

125

आईपीएल क्रिकेट में, मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स ने कल रात चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। 188 रन के लक्ष्य को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

38 गेंद में 90 रन की पारी खेलने के लिए मिचेल मार्श को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने 71 रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश महाराज सिंह ने 3 विकेट लिए।

इस जीत के बावजूद, लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सबसे नीचे है और प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स छठे स्थान पर है।

प्रतियोगिता में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा