IBPS RRB Vacancy 2025 Apply Online: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर और क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 13000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
IBPS RRB Recruitment 2025 Application Form: बैंक की सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए आईबीपीएस ने 13000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में ऑफिसर स्केल और ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
आईबीपीएस की कुल 13,217 रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू
बैंक की सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए आईबीपीएस ने 13000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में ऑफिसर स्केल और ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
21 सितंबर तक भरें फॉर्म
आईबीपीएस ग्रुप ‘ए’ ऑफिसर स्केल- I, II और III, जिसे आईबीपीएस आरआरबी पीओ भी कहा जाता है और ग्रुप ‘बी’ ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पस (जिसे आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भी कहा जाता है)। आईबीपीएस आरआरबी पीओ और क्लर्क 2025 के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2025 तक है।
IBPS RRB Vacancy 2025 Details: पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स
ऑफिस असिस्टेंट(मल्टीपर्पस) 7972
ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) 3907
ऑफिसर स्केल-II (सामान्य बैंकिंग ऑफिसर) 854
ऑफिसर स्केल-II (सूचना प्रौद्योगिकी ऑफिसर) 87
ऑफिसर स्केल-II (चार्टर्ड एकाउंटेंट) 69
ऑफिसर स्केल-II (लॉ ऑफिसर) 48
ऑफिसर स्केल–II (कोषाध्यक्ष) 16
ऑफिसर स्केल II (मार्केटिंग ऑफिसर) 15
ऑफिसर स्केल II (कृषि ऑफिसर) 50
ऑफिसर स्केल III (सीनियर मैनेजर) 199
कुल खाली पद 13,217
IBPS RRB eligibility Criteria : शैक्षणिक योग्यता
ऑफिस असिस्टेंट(मल्टीपर्पस) – मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना चाहिए।
ऑफिसर स्केल–I (असिस्टेंट मैनेजर) – मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना चाहिए।
ऑफिसर स्केल–II (सामान्य बैंकिंग ऑफिसर) – मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन।
ऑफिसर स्केल–II (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर) – इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
ऑफिसर स्केल–II (चार्टर्ड एकाउंटेंट) – ICAI इंडिया से सीए एग्जाम क्लियर किया हो और बतौर सीए एक साल काम करने का अनुभव होना चाहिए।
ऑफिसर स्केल–II (लॉ ऑफिसर) – कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ लॉ में ग्रेजुएशन कंप्लीट होनी चाहिए।
ऑफिसर स्केल–II (कोषाध्यक्ष) – सीए या एमबीए डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 2 साल का अनुभव भी मांगा गया है।
ऑफिसर स्केल II (मार्केटिंग ऑफिसर) – मार्केटिंग ट्रेड में एमबी और 2 साल अनुभव होना चाहिए।
ऑफिसर स्केल II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) – एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, डेयरी, एनिमल, वेटरनरी साइंस, इंजीनियरिंग या फिजिकल्चर डिग्री होनी चाहिए।
ऑफिसर स्केल III (सीनियर मैनेजर) – कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री और अनुवभव मांगा गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पोस्ट वाइज एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस की डिटेल्ड जानकारी नोटिफिकेशन में जरूर चेक करें।
IBPS RRB Age Limit: आयु सीमा
ऑफिस असिस्टेंट: 18 साल से 28 साल तक
ऑफिसर स्केल – I: 18 साल से 30 साल तक
ऑफिसर स्केल – II: 21 साल से 32 साल तक
ऑफिसर स्केल – III: 21 साल से 40 साल तक
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2025 नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।












