Punjabi News

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और बरिंदर कुमार गोयल ने देखी तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही

232

तमिलनाडु के स्पीकर एम. अप्पावु ने मुख्यमंत्री और राज्य की जनता की ओर से किया गर्मजोशी से स्वागत

पंजाब के मंत्रियों ने वरिष्ठ सदस्यों से की बातचीत और विधानसभा के कार्यप्रणाली की ली जानकारी

चंडीगढ़/चेन्नई:अपने तमिलनाडु दौरे के दौरान पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज चेन्नई स्थित तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही देखी।

दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने सदन के कामकाज को नजदीक से देखा और इसकी विधायी प्रक्रियाओं एवं अभ्यासों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर श्री एम. अप्पावु ने मुख्यमंत्री, विधानसभा के सदस्यों और तमिलनाडु की जनता की ओर से दौरे पर आए पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों का हार्दिक स्वागत किया। स्पीकर ने मंत्रियों की यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की और पंजाब व तमिलनाडु के बीच बढ़ते अंतर-राज्यीय सहयोग की भावना की सराहना की।

मंत्रियों ने दोनों राज्यों के बीच आपसी समझ और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए तमिलनाडु के स्पीकर का धन्यवाद किया और पंजाब सरकार एवं जनता की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं।