Punjabi News

Gold Rate Hike on 7th August: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी, जानें आज क्या है 10g Gold Price

375

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को दोनों के भाव बढ़त दर्ज की जा रही है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर में सोने के भाव 1,01,500 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,14,281 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी भागे
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,431.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,433.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.70 डॉलर की तेजी के साथ 3,440.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 37.93 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 37.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.24 डॉलर की तेजी के साथ 38.14 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।