Punjabi News

Forbes India Rich List: अंबानी बने नंबर-1, अरबों डॉलर घटने के बाद भी भारत के सबसे धनी उद्योगपति

4

बिजनेस डेस्कः रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट में भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में टॉप पर हैं। हालांकि, इस साल उनकी संपत्ति 12% घटकर 105 अरब डॉलर हो गई है यानी 14.5 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।

इस गिरावट का कारण रुपए की कमजोरी और सेंसेक्स में 3% तक की गिरावट को बताया गया है। अकेले मुकेश अंबानी ही नहीं, बल्कि फोर्ब्स की सूची में शामिल 100 सबसे अमीर भारतीयों की कुल संपत्ति भी 9% गिरकर 1 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई है।

दूसरे नंबर पर गौतम अडानी
दूसरे स्थान पर हैं गौतम अडानी, जो इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के बिजनेस टायकून हैं। उनका कुल नेटवर्थ 92 अरब डॉलर है। साल 2023 में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खुलासे के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हाल ही में मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कहा कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। इससे गौतम अडानी को कुछ राहत मिली और उनकी कंपनियों के शेयरों में स्थिरता आई।