
नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहर लाल किले को बम से उड़ाने की एक धमकी भरी कॉल आया है। इस कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। यह धमकी भरा कॉल दिल्ली पुलिस को नहीं बल्कि मुंबई पुलिस को आया था। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यह जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रुम से साझा की गई। इसके बाद से लाल किले के आस-पास की सुरक्षा पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई। इसके बार परिसर में अच्छी तरह से जांच पड़ताल की गई, लेकिन वहां पर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
देश में पहले भी आ चुके हैं ऐसे फर्जी मामले
यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी बड़ी इमारत या सार्वजनिक स्थल को इस तरह की फर्जी धमकी दी गई हो। इससे पहले भी कई बार स्कूलों को धमकी भरा कॉल आ चुका है। इसके अलावा कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी बम होने की झूठी खबरें फैलाई जा चुकी हैं।















