Punjabi News

Bollywood के सुपरस्टार के जाने-माने बॉडीगार्ड के घर पसरा मातम, बेहद करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा

269

नेशनल डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के जाने-माने बॉडीगार्ड शेरा इस समय गहरे दुख में हैं। उनके 88 वर्षीय पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस दुःख की घड़ी में सलमान खान के फैंस और शेरा के शुभचिंतक सोशल मीडिया पर उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
शेरा ने बयान जारी कर दी जानकारी

शेरा ने खुद एक आधिकारिक बयान जारी कर अपने पिता के निधन की सूचना दी है। उन्होंने लिखा, “मेरे पिता श्री सुंदर सिंह जॉली आज परलोक सिधार गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे मेरे निवास स्थान से शुरू होगी।” इस खबर के बाद से हर कोई शेरा को सांत्वना दे रहा है और उन्हें हिम्मत रखने की बात कह रहा है।
इसी साल की शुरुआत में शेरा ने अपने पिता के 88वें जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने पिता को ‘मेरे ईश्वर, मेरी प्रेरणा’ बताया था।
शेरा का काम

शेरा पिछले कई दशकों से सलमान खान के साथ हैं और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। वह अपनी खुद की एक सेलिब्रिटी सुरक्षा कंपनी ‘टाइगर सिक्योरिटी’ के मालिक भी हैं। सलमान खान के अलावा उन्होंने करीना कपूर खान, ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ जैसे कई बड़े बॉलीवुड सितारों को भी सुरक्षा दी है। इसके साथ ही उन्होंने माइक टायसन और जस्टिन बीबर जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों को भी सुरक्षा प्रदान की है।