Punjabi News

बड़ा हादसा: ट्रेन और बस की भीषण टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 45 अन्य घायल

397

 International: मेक्सिको सिटी के उत्तर-पश्चिम में स्थित अटलाकोमुल्को शहर में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक ट्रेन और एक डबल-डेकर बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हुए हैं।

मेक्सिको राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि बचावकर्मी अभी भी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। खबर अपडेट की जा रही है…