Punjabi News

बहिबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग केस: SIT ने सुखबीर बादल को किया तलब

52

पंजाब डेस्क : बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामलों विशेष जांच टीम (SIT) एक्शन में नजर आ रही है। दरअसल, इन मामलों की जांच कर रही SIT ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए तलब किया है। जानकारी के मुताबिक, SIT ने सुखबीर बादल को 20 जुलाई सोमवार को बुलाया है।

SIT द्वारा सुखबीर बादल को तलब किए जाने के बाद पंजाब की सियासत फिर गरमा गई है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भाजपा नेता विजय सांपला के उस बयान के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने बेअदबी घटनाओं के संबंध में पंजाब के राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन पर अपने हस्ताक्षर होने से इनकार किया था। सांपला के बयान के बाद SIT ने मामले के तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए सुखबीर बादल को पूछताछ के लिए बुलाया है।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2015 में फरीदकोट जिले में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन हो रहे थे। इसी दौरान बेहबल कलां में पुलिस फायरिंग में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि कोटकपूरा में भी कई लोग घायल हुए थे। यह मामला पंजाब की राजनीति और कानून-व्यवस्था से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में से एक माना जाता है।