Punjabi News

“किसान विरोधी लैंड पूलिंग के खिलाफ” भाजपा पंजाब ने “ज़मीन बचाओ, किसान बचाओ” यात्रा का किया ऐलान

245

17 अगस्त से 5 सितंबर तक पंजाब में यात्रा निकाली जाएगी

चंडीगढ़ :पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लाई गई किसान मारू लैंड पूलिंग योजना के खिलाफ भारती जनता पार्टी पंजाब ने संघर्ष को और तेज़ करते हुए 17 अगस्त से 5 सितंबर 2025 तक पूरे प्रदेश में “ज़मीन बचाओ, किसान बचाओ” यात्रा निकालने की घोषणा की है। यह यात्रा भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा की अगुवाई में निकाली जाएगी।
यह जानकारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी, भाजपा प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बल्लियेवाल, और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी मौजूद थे।

ढिल्लों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान भाजपा पंजाब के गाँव-गाँव जाकर किसानों को इस योजना के खिलाफ जागरूक करेगी और पहले से संघर्ष कर रहे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी।

यह यात्रा 17 अगस्त को पटियाला से शुरू होगी और मालवा, माझा, दोआबा के उन गाँवों से होकर गुज़रेगी जो लैंड पूलिंग की मार झेल रहे हैं। यह यात्रा 5 सितंबर को पठानकोट में समाप्त होगी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने किसानों की ज़मीनों पर बड़ा हमला किया है। सरकार लैंड पूलिंग स्कीम के माध्यम से किसानों की ज़मीनें भू-माफिया को चोर रास्ते देना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “भाजपा किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है, कोई भी ज़बरदस्ती या तानाशाही नहीं होने दी जाएगी।” जब तक भगवंत मान सरकार लैंड पूलिंग का फैसला वापस नहीं लेती, तब तक भाजपा किसानों के साथ मिलकर हर स्तर पर संघर्ष करेगी।