अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 10 पिस्तौलें तथा 1.022 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हथियारों में तीन ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और सात .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।
शुरुआती जांच से पता चला है कि ये संदिग्ध विदेशों में बैठे तस्करों के संपर्क में थे, जो कथित तौर पर अवैध हथियार उपलब्ध कराते थे, जिन्हें बाद में अपराधियों के बीच बांट दिया जाता था।
इस संबंध में अमृतसर के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है। इस नेटवर्क के पीछे के और आगे के संपर्कों का पता लगाने तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर इस कार्रवाई की जानकारी सांझा की है।



















