विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट खनौरी बॉर्डर के पास हुआ।
पंजाब में लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना का एक्सीडेंट हो गया। दिल्ली से लौटते समय खनौरी बॉर्डर के पास उनकी इनोवा गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विधायक और उनका गनमैन घायल हो गए।
विधायक छीना के चेहरे पर काफी चोट आई हैं। उन्हें पहले कैथल के अस्पताल ले जाया गया, यहां उन्हें लुधियाना के अस्पताल में रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राजिंद्रपाल कौर छीना 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी थीं।










