Punjabi News

विदेशी मीडिया की रिपोर्टिंग पर AAIB की आपत्ति, कहा- जांच से पहले निष्कर्ष निकालना गैर-जिम्मेदाराना

227

अहमदाबाद में 12 जून को हुए भयानक विमान हादसे पर कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने ऐसी खबरें चलाईं, जो बिना किसी पुष्टि के और भ्रामक थीं। इन्हीं रिपोर्टों को लेकर भारत की विमान दुर्घटना जांच एजेंसी एएआईबी (Aircraft Accident Investigation Bureau) ने नाराजगी जताई है। एएआईबी का कहना है कि “जांच पूरी होने से पहले मनगढ़ंत बातें फैलाना गैर-जिम्मेदाराना है”, और इससे जांच की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है।