Punjabi News

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 306वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर की छापेमारी; 243 काबू

9
  • पुलिस टीमों ने 208 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई की
  • आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से दे सकते हैं सूचना
  • ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 631वें दिन 100 नशा तस्कर गिरफ्तार, 6.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़:‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 306वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 581 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से ‘गैंगस्टरां te वार’ अभियान एक निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब के समन्वय से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 306वें दिन पुलिस टीमों ने 243 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से पांच हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 86,060 हो गई है।

इसके अलावा, 208 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान दो भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

आम नागरिक ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराधों एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ 631वें दिन भी जारी रखा। आज 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 6.2 किलोग्राम हेरोइन, एक किलोग्राम अफीम, 85 किलोग्राम भुक्की, 342 नशीली गोलियां और 25,500 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। इसके साथ ही मात्र 631 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 94,577 हो गई है।
नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया है।