Punjabi News

‘बैलेट पेपर पर हुए MLC चुनाव, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’: BJP की शानदार जीत के बाद PM मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तीखा तंज

8

चार राज्यों में MLC चुनावों में BJP के शानदार प्रदर्शन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘4 बड़े राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। चुनाव बैलेट पेपर से हुए। PM मोदी ने लोगों से पूछा अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं।’ ऐसा करके उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के इस्तेमाल को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी कटाक्ष किया।

उन्होंने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “4 बड़े राज्यों – उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक – में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर के ज़रिए कराए गए थे। अंदाज़ा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?”

दरअसल, पहले इन 28 सीटों में से कांग्रेस के पास 4 सीटें थीं। पार्टी इन चुनावों में सिर्फ नागपुर की सीट जीत पाई है। इन 28 में से 16 सीटें पर NDA को जीत मिली है।

कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का आरोप है कि भाजपा EVM में हेरफेर कर चुनाव जीतते आ रही है। हाल के SIR के विरोध के दौरान भी विपक्ष ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। लोकसभा और विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग कर रहा है।

कर्नाटक में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली; UP में BJP ने 6 सीटें जीतीं

चार राज्यों के 28 उच्च सदन निर्वाचन क्षेत्रों में हुए द्विवार्षिक चुनावों के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए। इनमें कर्नाटक में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली, जबकि उत्तर प्रदेश में BJP ने विधान परिषद की 6 सीटें और समाजवादी पार्टी ने 3 सीटें जीतीं।

मंगलवार को मतगणना शुरू हुई और कुछ सीटों पर यह अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश में छह शिक्षक और पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों, बिहार में चार-चार, कर्नाटक में दो-दो, तथा महाराष्ट्र में तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव 23 अक्टूबर को हुए थे।

इन चुनावों में केवल स्नातक और शिक्षक मतदाता ही भाग ले सकते हैं। मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के बजाय मतपत्रों का उपयोग किया जाता है।