Punjabi News

गोधरा में एशियन पेंट्स के शोरूम में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

9

गुजरात के गोधरा में एशियन पेंट्स के एक शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे शोरूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोधरा के सापा रोड पर संगम सोसाइटी के पास स्थित ‘श्रीनाथजी एंटरप्राइज’ नामक एशियन पेंट्स के शोरूम में आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। शोरूम में ऑयल पेंट और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दे कि ऑयल पेंट और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। इस आग से पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और शोरूम में हुए आर्थिक नुकसान का विवरण अभी सामने नहीं आया है। आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से लगी, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।