गुजरात के भरूच जिले के वागरा तालुका के सायखा GIDC में स्थित ‘सिंजिल फार्माकेम’ नाम की एक फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के अंदर ‘मिथाइल डाइक्लोराइड’ नाम की जहरीली गैस लीक होने लगी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए भरूच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
यह घटना तब हुई जब 15,000 लीटर क्षमता वाले एक रिएक्टर पर काम चल रहा था। धमाका इतना शक्तिशाली था कि रिएक्टर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और कुछ हिस्से फैक्ट्री की बाहरी दीवारों के पार जा गिरे। धमाके की आवाज 15 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके की तीव्रता के कारण फैक्ट्री के अंदर मौजू

















