Punjabi News

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में प्रतिबंधित ISKP के पांच आतंकवादी ढ़ेर

10

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) के एक ऑपरेशन में प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) के पांच आतंकवादी मारे गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात पेशावर से लगभग 25 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित उरमुर गांव के शमशातू शरणार्थी शिविर में एक ऑपरेशन के दौरान समूह का एक मुख्य कमांडर मारा गया, जिसकी पहचान इमरान, उर्फ ​​अब्दुल्ला, उर्फ ​​बिलाल, उर्फ ​​अबू बक्र के रूप में हुई है।

एक अन्य आतंकवादी की पहचान शाहिदउल्लाह के रूप में हुई है, जबकि बाकी तीन की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। CTD के अनुसार, उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि शमशातू शिविर के पास एक परिसर में ISKP के आतंकवादी मौजूद थे। CTD ने बताया कि जैसे ही उनके जवान परिसर में दाखिल हुए, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

CTD ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में पांच आतंकवादी मारे गए। CTD के अनुसार, इमरान पेशावर और उत्तर-पश्चिमी प्रांत के विभिन्न जिलों में बम विस्फोटों, लक्षित हत्याओं और आतंकवाद की अन्य घटनाओं से जुड़े 20 मामलों में वांछित और घोषित अपराधी था।