Punjabi News

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर जताया गहरा दुख

9

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता और प्रसिद्ध राजनेता चुन्नी लाल भगत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में स्पीकर ने कहा कि चुन्नी लाल भगत के निधन से राजनीतिक क्षेत्र में एक बड़ा और कभी न पूरा होने वाला शून्य पैदा हुआ है। चुन्नी लाल भगत को अत्यंत प्रतिभाशाली, समर्पित, विनम्र, सुलझे हुऐ और योग्य राजनेता बताते हुए उन्होंने कहा कि वह ऐसे नेता थे, जिनसे बहुत से लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिला। उनका जीवनभर का कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

स्पीकर ने राज्य के लिए उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि चुन्नी लाल भगत द्वारा जालंधर क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को जनता हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां उनके जनसेवा के कार्यों और स्वच्छ राजनीति से हमेशा प्रेरणा लेती रहेंगी।

पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए सरदार संधवां ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और परिवार के सदस्यों को इस कभी न पूरा होने वाले नुकसान को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।