Xi Jinping India Visit: चीन ने गुरुवार को पुष्टि की कि शी जिनपिंग 12 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। इससे उनके आने को लेकर कई दिनों से बनी सस्पेंस की स्थिति खत्म हो गई है। यह चीनी राष्ट्रपति की 7 साल बाद भारत की पहली यात्रा होगी।
चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चीन ने गुरुवार को पुष्टि की कि शी जिनपिंग 12 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। इससे उनके आने को लेकर कई दिनों से बनी सस्पेंस की स्थिति खत्म हो गई है। यह चीनी राष्ट्रपति की 7 साल बाद भारत की पहली यात्रा होगी।
चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।”
गलवान झड़प के बाद पहली यात्रा
यह लगभग सात वर्षों में शी जिनपिंग की भारत की पहली यात्रा होगी।
शी जिनपिंग ने आखिरी बार 2019 में चेन्नई के पास मल्लापुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा किया था। इस यात्रा के बाद, 2020 में गलवान घाटी सीमा पर हुई झड़पों के कारण दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी।
इससे पहले उन्होंने 2016 में गोवा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा की थी। देश की उनकी पहली यात्रा सितंबर 2014 में हुई थी, जब दोनों नेताओं के कार्यकाल के शुरुआती दौर में उन्होंने मोदी के साथ व्यापक बातचीत की थी।
















