Punjabi News

गैंगस्टरां ते वार का 214वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 634 छापेमारी की; 352 व्यक्ति गिरफ्तार

16
  • पुलिस टीमों ने 197 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की
  • लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं
  • युद्ध नशेयां विरुद्ध के 539वें दिन 79 नशा तस्कर 2.1 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 अगस्त: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 214वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 634 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

214वें दिन, पुलिस टीमों ने 352 व्यक्तियों को 4 हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियाँ 63,417 हो गई हैं।

इसके अलावा 197 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान सात फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946 93946 के द्वारा गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 539वें दिन भी जारी रखा है, जिसमें आज 79 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 2.1 किलो हेरोइन, 17 किलो भुक्की, 310 नशीली गोलियाँ और 39,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ, केवल 539 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 76,330 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 14 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।