Punjabi News

इंग्लैंड के साथ चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को मिली 9 विकेट से करारी हार

15

ब्रिस्टल में मेजबान इंग्लैंड के साथ चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कल रात भारत को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर 5 मैचों की श्रृंखला पर कब्ज़ा कर लिया है। टी-20 श्रृंखला में यह भारतीय टीम लगातार दूसरी हार है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 22 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने दो-दो विकेट लिए।

 

जवाब में, इंग्लैंड ने चौदहवें ओवर में ही केवल 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 59 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों पर 79 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

दोनों टीमें कल साउथेम्प्टन में श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच खेलेगी। इसके बाद, भारत 14 जुलाई से इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला खेलेगा।