Punjabi News

POCSO मामले में बंडी संजय कुमार के बेटे भगीरथ को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ दी जमानत

13

नेशनल डेस्कः पॉक्सो मामले में जेल में केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे भगीरथ को तेलंगाना हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, POCSO मामले में बंदी भागीरथ (केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे) को तेलंगाना हाई कोर्ट ने रेगुलर ज़मानत दे दी है। इसके लिए उन्हें 1 लाख रुपये और दो ज़मानतदार देने होंगे, साथ ही कुछ शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

आप को बतादें कि भगीरथ के खिलाफ आठ मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। शिकायत 17 वर्षीय लड़की की मां ने दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भगीरथ के बेटे ने उसकी बेटी के साथ संबंध थे और उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया है।