Punjabi News

6 माह की प्रेग्नेंट महिला का शव लेने को भिड़े ससुराल-मायके पक्ष, पोस्टमॉर्टम हाउस में पथराव…कई घायल

11

फरीदाबाद : बादशाहपुर गांव में 6 माह की गर्भवती की मौत मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति मनोज, ससुर रोहताश, जेठ विक्रम, जेठानी पूनम और सास प्रेम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार खेड़ी थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव निवासी अंजलि (27) की सोमवार सुबह अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पक्ष अस्पताल पहुंचे हुए थे। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव ले जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

मायके पक्ष का कहना था कि अंजलि का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया जाएगा, जबकि ससुराल पक्ष का कहना था कि अंजलि उनके परिवार की बहू थी, इसलिए अंतिम संस्कार करने का अधिकार उनका है। पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई, फिर हाथापाई शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों ओर से अस्पताल परिसर में पड़े पत्थर उठाकर एक-दूसरे पर फेंके जाने लगे जिससे दोनों पक्षों के 2-3 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंजलि का शव मायके पक्ष को सौंप दिया गया।

एस.जी.एम. नगर सी ब्लाक निवासी अंकित ने पुलिस को बताया कि बहन अंजलि की शादी मार्च, 2019 में यहां बादशाहपुर गांव के रहने वाले मनोज के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले अंजलि से 5 लाख रुपए की मांग करते थे और उसे तंग करते थे। सोमवार सुबह 9.40 बजे उसने अपनी मां को कॉल करके बताया था कि ससुराल वाले उससे नाराज हैं, उसे वापस ले जाएं। 10 बजे ससुराल वालों ने उसकी मौत की सूचना दी। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने अंजलि की हत्या की है।