Punjabi News

Lock UPP 2 में फूट-फूट कर रोईं Sunita Ahuja, बोलीं- मुझे यहां से बाहर निकालो, गोविंदा ने मुझे मना भी किया था …

14

Sunita Ahuja : नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप के दूसरे सीजन ने लोगों के दिल में खूब जगह बनाई है। आए दिन शो में कुछ न कुछ ऐसा जरूर हो रहा है, जिसकी वजह से फैंस के मन में काफी एक्साइटमेंट रहती है। कुछ दिनों से आकांक्षा चमोला अपने बयान की वजह से सुर्खियों में चल रही हैं और अब सुनीता आहूजा ने ऐसी बात बोल दी है, जिसकी वजह से सबका ध्यान उनकी तरफ चला गया है। हुआ कुछ ऐसा कि सुनीता ने शो से वापिस घर जाने की जिद पकड़ ली है।

 

सुनीता को नहीं मिल रहा ढंग का खाना
दरअसल, ‘लॉक UPP 2’ में कंटेस्टेंट्स को दिए गए खाने की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस वजह से गोविंदा की पत्नी सुनीता नाराज हो गई हैं। इसके बाद उन्होंने कहा की क्या उन्हें ढंग का खाना खाने के लिए भीख मांगनी पड़ेगी और बाकी कंटेस्टेंट्स से भी अपने हक के लिए आवाज उठाने की बात कही। खराब सूप की वजह से सुनीता ने मेकर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई।

एपिसोड में दिखाया गया कि नाराजगी के चलते सुनीता ने बिना खाना खाए ही रात गुजारी। अगले दिन भी उसका गुस्स्सा कम नहीं हुआ। उन्होंने मेकर्स को कहा कि यदि वो खुद को शांत दिखा रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि उनकी भावनाओं का इस्तेमाल सिर्फ फुटेज के लिए किया जाए। आखिर में उन्होंने साफ़ कर दिया कि वो शो से बाहर जाना चाहती हैं।

 

इसी के साथ सुनीता ने उस बात को भी याद किया कि गोविंदा ने उन्हें इस शो में आने से रोका था। मेरे को चि चि ने बोला था कि तू मत जा, अब मुझे यह लग रहा है कि मुझे उनकी बात मान लेनी चाहिए थी। इसी गुस्से की वजह से उन्होंने सुबह टास्क का हिस्सा बनने के मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें सही से खाना नहीं मिलता, उनका शरीर कांपने लग जाता है।