Punjabi News

ऑस्ट्रेलिया महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

11

ऑस्ट्रेलिया आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है। लंदन के ओवल में कल पहले सेमीफाइनल में उसने वेस्‍ट इंडीज को 8 विकेट से हराया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए वेस्‍ट इंडीज ने ऑस्‍ट्रेलिया के सामने 126 रन का लक्ष्‍य रखा। जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया ने सिर्फ 13 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। रविवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। कल ओवल में दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे।